पत्नी से मारपीट के मामले में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार..
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : जिले के खजुरा गांव से पत्नी से मारपीट के मामले में आरोपी को महिला थाना के पुलिस ने गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार आरोपी बेलांव थाना क्षेत्र के खजुरा गांव निवासी महेंद्र कहार का 26 वर्षीय पुत्र छोटू कहार बताया गया है।जिस पर जानकारी देते हुए महिला थाना अध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि दिसंबर माह में ही आरोपी के पत्नी द्वारा महिला थाना में मारपीट का आवेदन दिया गया था जिसमें आरोपी फरार चल रहा था जिसे गुप्त सूचना के आधार पर महिला थाना के पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है वही आज इसका सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
भभुआ से विशाल कुमार

Post a Comment