Header Ads

नवनिर्मित मकान से युवक का मिला शव ,जांच में जुटी पुलिस,इलाके में सनसनी..

कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : जिले से बड़ी खबर है.कहा की शहर के भभुआ वार्ड नंबर 10 में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला है।मृतक के पहचान भभुआ वार्ड नंबर 14 निवासी बृजकिशोर शाह का 22 वर्षीय पुत्र उज्जवल कुमार के रूप में हुई है.सूत्रों में मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक वार्ड नंबर 10 में बने अपने नवनिर्मित मकान पर आया था. काफी समय बीतने के बाद घर नहीं पहुंचा तो सुबह उसका छोटे भाई उसको खोजने के लिए नए मकान पर आया। जहां देखा कि युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ है.जिसके बाद छोटे भाई के शोरगुल मचाने पर इलाके में सनसनी फैल गया. जहाँ लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है.

भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट 

No comments