दुर्गावती धूमधाम से मनाया जा रहा महाशिवरात्रि,शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़..
कैमूर टॉप न्यूज, दुर्गावती : स्थानीय प्रखंड में धूमधाम से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया.शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखनें को मिली.दुर्गावती प्रखंड के छावो, चेहरिया, महमूदगंज बाजार में शिव भक्तों ने शिव बारात निकाला.जिसमें छावो से शिव पार्वती की झांकी के साथ बारात निकालकर मां कुलेश्वरी धाम पहुंची जहां से कुल्हड़िया, भेरिया होते हुए पुनः छावो गाव जाकर समापन किया गया.
वही शिव भक्तों ने महमूद गंज बाजार के शिव मंदिर स्थान से शिव पार्वती की झांकी के साथ हजारों की संख्या में जुलूस निकाला। यह जुलूस महमूदगंज राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 से चलकर धनेछा खामिदौरा, मरहियां होते हुए दुर्गावती बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास पहुंचा। जहां पर दुर्गावती बाजार मे जलपान करने के बाद फिर वहां से पुनः राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 से होते हुए महमूदगंज बाजार पहुंचा.
जुलूस में भक्तों ने शिव पार्वती के जयकारा लगाते रहे। जुलूस यात्रा के दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रही। शिव कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हम लोग पिछले 10 वर्षों से महाशिवरात्रि पर्व को मनाते आ रहे हैं। महाशिवरात्रि पर्व के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिर के पास पहुंचते हैं एवं झांकी के साथ जुलूस यात्रा निकालते हैं। संध्या के समय भंडारे का आयोजन के साथ शिव पार्वती का विवाह भी किया जाता है।जुलूस में अरविंद कुमार, पप्पू पासवान, अशोक सेठ, महेंद्र सेठ, राजू सिंह, खड़सरा पंचायत के सरपंच विकास सिंह, छावो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गजानंद यादव एवं सरपंच सहित हजारों शिवभक्तों ने भाग लिया.
दुर्गावती से पिंटू तिवारी की रिपोर्ट

Post a Comment