किसानों ने कोलकाता वाराणसी एक्सप्रेस वे में जाने वाली जमीन के मुआवजे की माँग को लेकर तालाबंदी कर किया धरना प्रदर्शन..
कैमूर टॉप न्यूज, भभुआ : जिले से बड़ी खबर है कि बुधवार को भभुआ समाहरणालय के मुख्य गेट पर किसानों ने तालाबंदी कर दिया है, दरअसल किसानों की मांग है,कि वाराणसी से कोलकाता जाने वाली एक्सप्रेस वे में जो किसानों की जमीन आ रही है.उसका उचित मुआवजा दिया जाए, इसके अलावा एक्सप्रेस वे के समानांतर सहायक पद बनाया जाए जिससे किसानों को राहत मिल सके,इन्हीं मांग को लेकर समाहरणालय के मुख्य गेट पर किसानों ने तालाबंदी कर दीया है धरना दिया है.
वहीं भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमलेश पांडेय ने बताया कि सैंकड़ो किसानों ने वाराणसी कोलकाता एक्सप्रेस वे एवं 219 के अंतर्गत अधिग्रहण भूमि का उचित मुआवजा एवं एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ सहायक पद का निर्माण कराने के सम्बन्ध में जिला मुख्यालय का घेराव कर दीया धरना प्रदर्शन किया जा रहा है,क्योंकि हम कैमूर के किसानों की जमीन वाराणसी कोलकाता एक्सप्रेस हुए एवं एनएच 219 के अंतर्गत के लिए अधिग्रहित की जा रही है.
लेकिन विगत 2013 से अब तक जमीन का सर्किल रेट यथावत रखा गया है जिससे हम सभी किसानों को काफी नुकसान हो रहा है क्योंकि अब तक सक्षम अधिकारियों के द्वारा किसानों को दे मूल्य के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है.जिससे कैमूर के किसानों में काफी आक्रोश है,इसलिए हम सभी किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आज जिला मुख्यालय का घेराव करते हुए अपनी मांगों को लेकर कैमूर डीएम नवदीप शुक्ला को निम्नलिखित मांग पत्र सौंपे हैं.
हम किसानों है कि मुआवजा का निर्धारित करते समय निबंधन नियमावली का पालन किया जाए एवं विगत 10 वर्षों से सर्किल रेट कैमूर में नहीं बढ़ा है इसलिए प्रतिवर्ष 20% के हिसाब से बाजार मूल्य (एम,भी,आर) को दोग ना किया जाए,मुआवजे को निर्धारित करते समय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को ध्यान में रखा जाए एवं वाराणसी कोलकाता एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ कैमूर में सहायक पद का निर्माण कराया जाए.
मुआवजा निर्धारण के समय प्रारूप के अनुसार व्यवसायिक शहरी आवासीय कृषि भूमि का ध्यान रखा जाए अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो आगे हम लोग पुरजोर आंदोलन करेंगे और चक्का जाम शहर में प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे,वहीं घंटो जाम की सूचना पर पहुँचे एसडीएम डीडीसी ने किसानों को समझा बुझाकर शांत कराया और उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने का आसवासन दिया जिसके बाद किसानों ने ताला खोलकर जाम को हटाया.
भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment