रामगढ़ पुलिस ने साइकिल चोर को किया गिरफ्तार,साइकिल बरामद..
कैमूर टॉप न्यूज, रामगढ़ : रामगढ़ पुलिस ने बीते 13 जनवरी को गायब हुई साइकिल को थाना क्षेत्र की सिसौड़ा से बरामद किया है।साथ ही दो चोर को भी गिरफ्तार किया है। वही दोनों चोर को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय हिरासत भेज दिया गया। इस संबंध में रामगढ़ थाना अध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव निवासी पिंटू राम के द्वारा 13 जनवरी को साइकिल गायब होने का प्राथमिक नामदर्ज दिया गया था। जिसमें एक अभियुक्त का नाम दर्ज कराया गया था। प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई ।जांच के दौरान नामदर्ज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद साइकिल की जानकारी पूछी गई तो, गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि घर में छुपा कर रखा है।साथ ही घटना को अंजाम देने में शामिल एक अपना साथी का नाम भी बताया है।वही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।साथ ही गायब साइकिल को भी जप्त कर ली गई है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार चोर थाना क्षेत्र के सिसौड़ा गांव निवासी बबेंदर बिंद व राजू राम है।
रामगढ़ से धीरेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

Post a Comment