Header Ads

मुखिया ने उप स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण,कहा हर सुविधा है उपलब्ध..

कैमूर टॉप न्यूज, रामगढ़ : थाना क्षेत्र के तरैथा पंचायत के मुखिया ने उप स्वास्थ्य केंद्र दरौली पहुंची. केंद्र पहुंच मुखिया ने स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. अस्पताल में तैनात डाक्टर व नर्स के बारे में जानकारी ली.  उन्होंने उपस्थित डॉक्टरों की बारे में जानकारी लिया. अस्पताल में मिलने वाले दवा के बारे में विस्तार से जानकारी ली. वही मुखिया राधिका देवी ने बताया की हमारे पंचायत के गरीब लोगों को दवा व प्रसव के लिए प्राइवेट अस्पताल में भटकते हैं .जहां उन्हें बेहतर सुविधा नहीं मिल पाती है. इस क्रम में मैं आज अपने पंचायत के उप स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच है। केंद्र में 35 प्रकार कि दवा उपलब्ध है. हमारे गांव के लोग दवा लेने के लिए कहीं प्राइवेट क्लीनिक में ना जाए.वह अस्पताल आए और अस्पताल में उन्हें हर प्रकार की रोग की नि:शुल्क इलाज किया जाएगा .

मिलन सिंह की रिपोर्ट 

No comments