वाहन की धक्के से बाइक सवार घायल..
कैमूर टॉप न्यूज, दुर्गावती : स्थानीय प्रखंड के अवर्हियां गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों के द्वारा घटना की जानकारी दुर्गावती पुलिस एवं एनएचएआई को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस के द्वारा एनएचएआई के एंबुलेंस घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल युवक कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के अकोढ़ीं गांव का निवासी सूरज कुमार उर्म 25 वर्ष बताया जा रहा है.
दुर्गावती से पिंटू तिवारी की रिपोर्ट

Post a Comment