Header Ads

'यूपी में का बा' गाने वाली सिंगर नेहा सिंह राठौर के घर पहुंची पुलिस,थमाया नोटिस,जाने क्या है मामला ..

कैमूर टॉप न्यूज, डेक्स न्यूज :  यूपी में का बा' गाने वाली बिहार के कैमूर जिले की रहने वाली लोकगायिका नेहा सिंह राठौर को यूपी पुलिस ने नोटिस जारी किया है.हाल ही में कानपुर देहात अग्निकांड पर उन्होंने युपी में का बा सीजन-2 गाना गाया था.उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल, फेसबुक व यूटूब चैनल से यूपी में का बा समेत कई गाने पोस्ट कर सरकार पर तंज कसा था.इस नोटिस मे उनसे सात सवाल पुछे गये है.जिसमे तीन दिन के अंदर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। नोटिस में पूछा गया है कि क्या इंटरनेट मीडिया के जिन प्लेटफार्म पर यह गाने पोस्ट किए गए उन्हें वह खुद चलाती हैं या कोई और।
पुलिस ने उनसे पूछा है क‍ि जिन गीतों को गाया है वह उन्होंने खुद लिखे हैं या किसी ने लिखकर दिया है। गीत लिखने और गाने का आधार क्या है। स्पष्टीकरण न देने पर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई करेगी।
सिंगर नेहा सिंह राठौर ने अपने ट्विटर अकांउट और यू-ट्यूब चैनल पर इस नोटिस को दिए जाने का वीडियो शेयर किया है.
वीडियो में नेहा सिंह पुलिसकर्मियों से कहती हुई नजर आ रही हैं कि ''कौन इतना परेशान करवा रहा है आपको?''. सवाल का जवाब देते हुए पुलिसकर्मी कहते हैं कि आप परेशान कर रही हैं, हम कहां परेशान कर रहे हैं''.


दिये गये नोटिस में उनसे सात सवाल किए गए हैं, जिनका स्पष्टीकरण तीन दिन में देने के लिए कहा गया है.दिये गये नोटिस मे लिखा गया है की 
आपको अवगत कराना है कि डिजिटल साधन के माध्यमों के द्वारा एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जो प्रथम दृष्टया आपका प्रतीत होता है. जिसके बोल कुछ इस प्रकार हैं... 'यूपी में का बा' उक्त प्रसारित वीडियो के संबंध में आपसे अपेक्षा है कि आप निम्न बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट करें...

1- क्या आप क्या वीडियो में आप स्वयं हैं अथवा नहीं.

2- यदि वीडियो में आप स्वयं हैं तो स्पष्ट करें कि क्या यह वीडियो आपके द्वारा यूट्यूब चैनल Neha Singh Rathore 'यूपी में का बा Season 2' शीर्षक से तथा ट्विटर अकाउंट @nehafolksinger पर अपनी स्वयं की ईमेल आईडी से अपलोड किया गया था अथवा नहीं.

3- क्या Neha Singh Rathore Channel और ट्विटर अकाउंट @nehafolksinger आपके हैं अथवा नहीं. यदि हैं, तो क्या आपके द्वारा इनका उपयोग किया जाता है या नहीं.   

4- वीडियो में प्रयुक्त किए गए गीत के शब्द क्या आपके द्वारा स्वयं लिखे गए हैं अथवा नहीं.

5- यदि उक्त गीत आपके द्वारा स्वयं लिखा गया है तथा आप इसे प्रमाणित करती हैं अथवा नहीं.

6- यदि उक्त गीत किसी अन्य के द्वारा लिखा गया है तो क्या आपके द्वारा लेखक से उसकी पुष्टि सत्यापित करवाया गया अथवा नहीं।


7- उक्त गीत से उत्पन्न भावार्थ से समाज पर पड़ने वाले प्रभाव से आप भिज्ञ हैं अथवा नहीं।


नोटिस के अंत में लिखा है कि आपके इस गीत के कारण समाज में वैमनस्य तथा तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई है. अतः आप के उक्त वीडियो पर आपके द्वारा स्थिति स्पष्ट किया जाना न्यायोचित है. अतः आप उक्त नोटिस की प्राप्ति से 3 दिवस के अंदर इसका स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें. यदि आपका जवाब संतोषजनक नहीं होता है, तो आप के विरुद्ध आईपीसी/सीआरपीसी की सुसंगत धाराओं में न्यायोचित आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी. नोटिस के अंत में अकबरपुर कानपुर देहात के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला की मोहर लगी है.  

मुबारक अली की रिपोर्ट 

No comments