Header Ads

राष्ट्रीय वैश्य महासभा के कैमूर जिला अध्यक्ष बने विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता..

कैमूर टॉप न्यूज, नुआंव : राष्ट्रीय वैश्य महासभा के  कैमूर जिला का अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता को बनाया गया।प्रदेश कार्यालय प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया की पटना के सोन भवन में आयोजि प्रदेश कार्य समिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ से परामर्श के बाद प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पीके चौधरी ने श्री गुप्ता को मनोयन पत्र प्रदान किया.एवं पहले से भी संगठन के और मजबूती की अपेक्षा श्री गुप्ता से की।विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता उर्फ गुड्डू पत्रकार के अध्यक्ष बनाए जाने की खबर कैमूर पहुंचते ही वैश्य समाज में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।और बधाई देने की सिलसिला शुरू हो गई।प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर जायसवाल एव सोहन गुप्ता ने अपने बधाई संदेश में कहा की श्री गुप्ता समाज के युवा,ईमानदार ओर कर्मठ नेता है.

इनके मनोयन से कैमूर जिला में वैश्य समाज और मजबूत होगा।पूर्व अध्यक्ष भरथ गुप्ता नुआंव प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता,सचिव दीपक कुमार गुप्ता जिला सचिव संजय आर्य कार्यालय प्रभारी भभुआ लालबहादुर गुप्ता जिला उपाध्यक्ष अमित जायसवाल जिला कोषध्यक्ष द्वारिका प्रसाद  जायसवाल जिला सचिव जितेंद्र वर्मा शशिकांत विश्वकर्मा  युवा नेता गोविंद कुमार गुप्ता बिनोद गुप्ता सुग्रीव गुप्ता आदि ने गुप्ता को बधाई देते हुवे प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ का आभार व्यक्त किया है,और आशा व्यक्त किया है की आने वाला समय में वैश्य समाज और मजबूत होगा.

दीपक कुमार गुप्ता की रिपोर्ट 

No comments