बड़ी खबर : धान चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार,पुलिस कप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी..
कैमूर टॉप न्यूज, भभुआ : जिले से बड़ी खबर है. जहाँ यूपी के धान चोर गिरोह के चार सदस्यो को कैमूर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साथ मे 142 धान के बोरा ,खाली 500 बोरा,एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू,एक पिकअप,एक बाइक,सात मोबाइल बरामद किया है.जनवरी माह में जिले के मोहनियां, दुर्गावती,चैनपुर,चांद ,रामगढ़ थाना क्षेत्रों में 8 बार घटना का अंजाम दे चुके है,लगातार धान चोरी की घटना को देखते हुए एसपी ने तत्काल एक टीम गठित कर छानबीन किया गया. जिसमें खुलासा हुआ कि सभी लोग यूपी के चंदौली जिले के सैयदराजा के रहने वाले है. पहले बड़े धान गोदाम को रेकी करते फिर रात को शटर तोड़ कर गोदाम में रखे धान को लेकर चंदौली के कांग्रेस सिंह को बेचते थे.
अपराधियो ने खुद सारे घटना को बताया कि कैसे घटना को अंजाम देते थे शटर को पिकअप वैन से रस्सी के सहारे खिंचते थे जिससे शटर टूट जाता और गोदाम में रहे सारा धान को रात में लाद कर चंदौली बेचते थे.घटना का मास्टरमाइंड कांग्रेसी सिंह अभी भी फरार है.जिसको लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.
एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि जनवरी माह में कई धान गोदाम से चोरी की घटना हुई थी जिसमे दुर्गावती ,मोहनियां,रामगढ़, चैनपुर,चांद थाना क्षेत्र में घटना हुई ,जिसको लेकर एक टीम गठित की गई थी.मोहनियां एसडीपीओ के नेतृत्व में लगातार अनुसंधान कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है.जब कि मास्टरमाइंड आज भी फरार है,8 कांडों में इनकी संलिप्तता है आगे की कार्रवाई करते हुए सभी को जेल भेजा जा रहा है.

Post a Comment