Header Ads

भभुआ में ई-रिक्शा पलटने से महिला घायल ,सदर अस्पताल में इलाज जारी..

कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : नगर के वार्ड नं तीन में ई रिक्शा के पलटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला भभुआ वार्ड नं 4 निवासी वीरेंद्र कुमार की 38 वर्षिय पत्नी सिमा देवी बताई गई है। जानकारी के मुताबिल बताया जाता है कि महिला ई रिक्शा से भभुआ वार्ड नं-3 में गृहप्रवेश पूजा में जा रही थी तभी ई रिक्शा पलटने से घायल हो गई।जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहाँ चिकित्सक द्वारा भर्ती कर महिला का इलाज किया जा रहा है।

भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट 

No comments