पूर्व के शराब मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों ने भभुआ कोर्ट में किया सरेंडर..
कैमूर टॉप न्यूज, भभुआ : पूर्व के शराब मामले में फरार चल रहा दो आरोपियों ने भभुआ कोर्ट में सरेंडर किया है.सरेंडर किए हुए आरोपियों में मोहनिया वार्ड नंबर 5 निवासी अग्नु मल्लाह का 52 वर्षीय पुत्र बाबूलाल मल्लाह एवं मोहनिया थाना क्षेत्र के लोर पुरवा गांव निवासी छोटूराम का 20 वर्षीय पुत्र पंजू राम बताया गया है.जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि यह दोनों पूर्व के शराब मामले में फरार चल रहा था जो आज भभुआ कोर्ट में सरेंडर किया है. वही कोर्ट के आदेश पर दोनों का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है.
भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment