नुआंव में महाशिवरात्रि पर शिवालयों पर उमड़ी भीड़..
कैमूर टॉप न्यूज, नुआंव : महाशिवरात्रि का पर्व प्रखंडों में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रखंडों के सभी शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कई स्थानों पर शिव बारात, शोभायात्रा निकाली गई।शिवरात्रि को लेकर शिवालय पूरी तरह सजाया गया था। श्रद्धालु सुबह से ही शिव मंदिरों मे पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने के लिए उमड़े हुए थे।शनिवार की सुबह से ही शिव मंदिरों में लोगों की भीड़ जुटने लगी और शिव लिंग का पूजन करने और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं को आना शुरु हो गया जो देर शाम तक शिलशिला चलता रहा।महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं ने शिव लिंग पर जलाभिषेक किया। अहले सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ शिवालय मे उमड़ पड़ी।ओम नम: शिवाय के जयकारों के साथ भक्तों ने बेल पत्र, फूल के साथ साथ जल एवं दूध अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। वही प्रखंड के बड्डा गांव द्वारा शिव-पार्वती विवाह उत्सव को लेकर जुलूस निकाला गया। जिसमें रंग बिरंगे रुप धारण कर सभी लोग बोल बम का नारा लगाकर भगवान शिव की जय जय कार कर रहे थे।मौके पर आकर्षण का मुख्य केन्द्र शिव-पार्वती का रुप धारण कर निकले बाराती रहा जो बड्डा गांव के शिवालय स्थान से नुआंव बाजार पहुँची।उक्त बाजार में लगभग दो घंटे तक भ्रमण किया तथा देर रात होने के बावजूद लोग शिव-पार्वती का रुप देखने के लिए घरों से निकल पड़े। इस दौरान लाइट व बाजा तथा फूल से सजे रथ पर त्रिशूल व जटा के साथ शिव आर्शीवाद देते हुए विराजे हुए थे। शिव का रुप वाराणसी के टीम द्वारा कला का प्रदर्शन किया गया। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नुआंव बाजार के माँ लक्ष्मी सीमेंट के संचालक प्रदीप कुमार द्वारा बारातियो के लिये भांग व शरबत की व्यवस्था की गई थी भांग पीकर युवक गाजे-बाजे के साथ बाराती का मजा ले रहे थे। वही शिव बारात पुनः बटा शिवाले पर जाकर समाप्त हुई और रात्रि में शिव विवाह का कार्यक्रम किया जाता है जिसमें शिव पार्वती की जय माला एवं मंच संचालन के साथ विभागीय किया जाता है बड़ा ग्राम समिति द्वारा हर साल की भांति इस साल भी बड़े धूमधाम से शिव विवाह का कार्यक्रम किया गया है.
नुआंव से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment