Header Ads

महाशिवरात्रि पर सोभा यात्रा व जुलूस निकाला गया,गूजें बम-बम भोले के जयकारे..

कैमूर टॉप न्यूज, मोहनिया:  क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया.इस दौरान शोभा यात्रा एव भगवान शिव की बारात निकाली गई.जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. शिव बारात झांकी में शिव पार्वती गणेश हनुमान आदि विभिन्न देवी-देवताओं के अलावे भूत प्रेत के स्वरूप की नजर में दिखाई दिये.शहर के मंदिर प्रांगण से जुलुश निकाली गई।जुलुश सबसे पहले मंदिर प्रांगण से अवारी गांव तक गया जिसके बाद वहा से वापस होते हुए चांदनी चौक से होकर सर्विस लेन होते हुए बरेज गांव तक गया.
वहा से वापस होते हुए चांदनी चौक पहुच डड़वा तक गया।पुनः वहा से वापस होकर चांदनी चौक के रास्ते सर्विस लेन के रास्ते स्वातिक होटल के समीप मार्ग परिवर्ती कर जीटी रोड के उत्तरी सर्विस लेन के रास्ते स्टेशन रोड स्थित सती माता मंदिर के समीप होने के बाद पुनः उसी रास्ते होते हुए चांदनी चौक पहुच जगेश्वर नाथ मंदिर पहुच जुलुश समाप्त हो गया. इधर संध्या 5:00 बजे जागेश्वर नाथ मंदिर से शिव भगवान की बारात निकाली गई मंदिर से होकर अवारी गांव तक पहुंचा उसके बाद चांदनी चौक के रास्ते होते हुए बरेज फिर वापस चांदनी चौक से डड़वा के लिए प्रस्थान किया वही जुलुश को देखते हुए प्रशासनिक तौर पर पुलिस काफी अलर्ट रही जगह जगह पुलिस की तैनाती की गई थी।ईसके बावजूद भी थानाध्यक्ष ललन कुमार जुलुश के साथ डटे रहे.मौके पर सांसद छेदी पासवान ,एमएलसी संतोष सिंह,स्टेशन प्रबंधक सरोज रंजन सिंह,जिला परिषद छोटन सिंह,गीता पासी,तरुण सिंह,नगर पंचायत पूर्व चेयरमैन अज्ञेय बिक्रम बोस्की,भाजपा प्रवक्ता दीनानाथ सिंह,पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील सिंह कुशवाहा काफी संख्या में मौजूद रहे.

मोहनिया से मुबारक अली की रिपोर्ट 

No comments