Header Ads

बड़ौरा उच्च विद्यालय का हुआ भौतिक सत्यापन..

कैमूर टॉप न्यूज, रामगढ़ : स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2022 के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कार्य किया गया. ऐसे में जिला स्तरीय प्रतिनियुक्ति टीम द्वारा कार्य को संपादित किया गया. इस दौरान टीम ने प्लस टू माध्यमिक उच्च विद्यालय बड़ौरा का स्वच्छता संबंधित फिजिकल वेरिफिकेशन किया गया. टीम के द्वारा विद्यालय के शौचालय ,पेयजल, पोषण वाटिका, रेन हार्वेस्टिंग कार्य आदि का अवलोकन करते हुए ऑनलाइन वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूर्ण किया. विद्यालय की सुंदरता को देखते हुए बताया गया कि स्वच्छता संबंधित मंडप पर विद्यालय पूरी तरह से खरा उतरता है. मालूम हो कि जिला स्तरीय टीम द्वारा सत्यापन के बाद राज्य स्तरीय टीम द्वारा भी सत्यापन किया जाना है.
प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया मेरा उद्देश्य विद्यालय को आकर्षण एवं स्वच्छ रखना है.जिसके लिए शिक्षक छात्र रसोईया विद्यालय शिक्षा समिति अभिभावक सभी मिलकर कार्य करते हैं. मौके पर वेरीफिकेशन टीम मे शामिल भोला सिंह आदि लोग शामिल थे.

मिलन कुमार सिंह की रिपोर्ट 

No comments