BREAKING : परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र को ट्रक ने रौंदा,गंभीर रूप से घायल,रेफर..
कैमूर टॉप न्यूज, मोहनिया : इंटर का परीक्षा देकर घर जा रहे छात्र को थाना क्षेत्र के मुठानी गांव के समीप एक ट्रक ने जा रहे रौंद दिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. घायल छात्र थाना क्षेत्र के छोटका सगरा गांव निवासी बिक्रम राम का पुत्र घनश्याम कुमार बताया जा रहा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल छात्र के चचेरे भाई ने बताया कि गुरुवार को होमसाइंस की परीक्षा मोहनिया के सेंटर से देने के बाद छात्र ऑटो पर सवार होकर एनएच के रास्ते अपने गांव जा रहा था.जैसे ही अभी ऑटो मुठानी गांव के समीप अभी पहुचा ही था कि तभी किसी अज्ञात ट्रक ने ऑटो में ठोकर मार दी जिससे वह सड़क पर ही ऑटो से जा गिरा तभी ट्रक ने उसे रौंदते हुए मौके से निकल गया.
जिससे उसकी हालत गम्भी हो गई।बताया जा रहा है कि छात्र का बायां पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.घटना के बाद आसपास के लोगो की भीड़ मौके पर जुट गई.जिसके बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों के सहयोग से उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अनुमंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया.
मोहनिया से मुबारक अली की रिपोर्ट

Post a Comment