कृष्णा स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन : निरंतर अभ्यास व कड़ी मेहनत से मिलती है सफलता..
कैमूर टॉप न्यूज, मोहनिया : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत देवकली गांव के पास कृष्णा सेंट्रल स्कूल में गुरुवार को वार्षिक खेल कुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे मोहनिया विधायक संगीता कुमार मौजूद रही.उन्होंने ने दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
बिद्यालय के डायरेकर ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया.इस दौरान विधायक संगीता कुमारी ने छात्र-छात्राओं को सम्बंधित करते हुए कही की शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद बच्चे को बहुत जरूरी है.आप शिक्षा के बदौलत ही डाक्टर इन्जीनियर या किसी भी क्षेत्र में जाना चाहे उस क्षेत्र में निरंतर अभ्यास व कड़ी मेहनत से सफलता एक दिन मिल ही जाना है बस लगन जुनुन होनी चाहिए.
उन्होंने बिद्यालय के बच्चों को प्यार भरा आशीर्वाद दिया और कहा कि भविष्य में आप सभी एक अच्छा नागरिक बनिए यही मेरी ओर से शुभकामना है.
मोहनिया विधायक होने के नाते मैं यही कहूंगी की कल के समय मे कृष्णा सेंट्रल स्कूल के बच्चे जब भी आगे निकलकर एक आयाम को पाएंगे तो हमे काफी गर्वान्वित होगा।इस दौरान उन्होंने बिद्यालय के डायरेकर को कहा कि जिस शिक्षा का ज्योति जलाने का काम आप कर रहे है मोहनिया में वह अति सराहनीय है.इसके बाद संस्कृत के शिक्षक ने श्लोक के जरिए आगत अतिथि का स्वागत किया.कार्यक्रम के शुरुआत में छात्रों और शिक्षकों ने भी रस्साकसी से लेकर कई खेलो में अपना अपना दमखम दिखाया.कार्यक्रम की अध्यक्षता विशिष्ट अतिथि राजन सिंह ने किया।संचालन कक्षा 9 की छात्रा सोमिका साक्षी एवं कोमल ने संयुक्त रूप से किया.
मुबारक अली की रिपोर्ट

Post a Comment