Header Ads

खड़ी ट्रक में टेंपो ने मारी टक्कर,महिला सहित तीन घायल..

कैमूर टॉप न्यूज, भभुआ : थाना क्षेत्र के परसिया के समीप शुक्रवार की भोर में करीब 3:30 बजे एक खड़ी ट्रक में पीछे से ऑटो टक्कर मार दिया. जिससे ऑटो में सवार महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. मिली जानकारी के अनुसार सुबह सीएनजी टेंपो सवारी लेकर भभुआ से मोहनिया के तरफ जा रहा था इसी क्रम में अभी उक्त वाहन परसिया के समीप पहुंचा की पहले से सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में टकरा गया.जिससे टेंपो सवार सुजीत पटेल ग्राम गवही मोहल्ला भभुआ, अंजलि कुमारी व नीतेश कुमार पुलिस केंद्र भभुआ निवासी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।घटना की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर थोड़े ही देर बाद पहुंच गई. और आनन-फानन में सभी घायलों को पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल भभुआ में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है.वहीं टेंपो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया आगे की अग्रिम कार्रवाई कारवाई करने मे जुट गई.

रिपोर्ट,-मुबारक अली

No comments