Header Ads

BREAKING : वाहन की धक्के से युवक की मौत,मचा कोहराम..

कैमूर टॉप न्यूज, दुर्गावती : यूपी के चंदौली जिले के अलीनगर थाने के पचफेड़वा के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव निवासी दुर्गा प्रसाद सिंह के पुत्र विश्वजीत सिंह 25 वर्ष का दर्दनाक मौत हो गया. घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वजीत सिंह एमएलसी चुनाव में मतदान करके अपनी बाइक से अपने गांव कर्णपुरा से वाराणसी जा रहे थे. इस दौरान अभी वे युपी के चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा के पास पहुंचे ही थे, कि तभी उनके बाइक में एक अज्ञात वाहन ने पिछे से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई. लोगों के द्वारा घटना की सूचना  अलीनगर थाना को दी गई घटना की सूचना मिलते ही  पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. 

जहां पर पुलिस के द्वारा घायल युवक को आनन-फानन में चंदौली अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.


दुर्गावती से पिंटू तिवारी की रिपोर्ट

No comments