रामनवमी को लेकर शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च,लोगों से कि शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील..
कैमूर टॉप न्यूज, मोहनियां : रामनवमी को लेकर प्रखंड में विधि व्यवस्था पूरी तरह से कायम रहे इसको लेकर मोहनिया अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में नजर आ रहा है पुलिस प्रशासन रामनवमी का त्यौहार शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयारी में जुट गई है. इसी कड़ी में बुधवार को मोहनिया शहर में पुलिस प्रशासन का फ्लैग मार्च आयोजित किया गया. इसमें
मोहनियां डीएसपी मो फ़ैज़ अहमद खान,कार्यपालक पदाधिकारी शशिकांत भूषण,थानां प्रभारी ललन कुमार सहित सैकड़ों पुलिस के कर्मी शामिल हुए।फ्लैग मार्च में शामिल अधिकारी व जवान शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया।रामनवमी के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन के द्वारा विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया गया स्टेशन रोड स्टूवरगंज बाजार रामगढ़ रोड डङवा,पटना मोड़,अवारी रोड फ्लैग मार्च किया गया.इस दौरान लोगों से शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में रामनवमी का त्यौहार मनाने की अपील किया गया। डिएसपी फैज अहमद के नेतृत्व में शहर के सभी संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया गया।उन्होंने कहा कि रामनवमी का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन कटिबद्ध है। पुलिस इसकी तैयारी में जुटी हुई है उन्होंने लोगों से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी का त्यौहार मनाने की अपील किया.मौके पर डीएसपी मो फ़ैज़ अहमद खान,थाना प्रभारी ललन कुमार,कार्यपालक पदाधिकारी शशिकांत भूषण, धर्मेंद्र कुमार मनोज कुमार ओम प्रकाश पासवान हृदयानंद राम रूबी कुमारी रवि कुमार राजू कुमार रामरतन पंडित नौशाद आलम धर्मवीर कुमार कुमार प्रदीप कुमार विजय कुमार उदय कुमार भास्कर यादव बुधन सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे।
रिपोर्ट- मुबारक अली

Post a Comment