Header Ads

बड़ा हादसा:ईंट-भट्टे की दीवार गिरने से मलबे मे दबकर आधा दर्जन मजदूर घायल..

कैमूर टॉप न्यूज ,दुर्गावती :थाना क्षेत्र अंतर्गत खमीदौरा मोड़ के समीप जीटी रोड के उत्तर तरफ एक ईट भट्ठे का दीवार गिरने से मलबे मे दबकर आधा दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. वही मलबे में दबने से दो गधे की मौत हो गई जबकि 5 गधे घायल की सुचना.आनन-फानन में मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया सभी को उपचार के लिए भेजा गया जहां तीन की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई. मिली जानकारी के अनुसार खमिदौरा मोड़ के जीटी रोड के उत्तर तरफ रोहुआ के पास स्थित सीईसी ईट भट्टा पर बुधवार को मजदूर काम कर रहे थे. इस बीच अचानक ईट भट्टे की दीवार गिर पड़ी जिससे आधा दर्जन मजदूर मलबे में दब गए.तथा 7 गधे भी मलबे में दब गए. घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया जानकारी होते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई. सूचना पाकर दुर्गावती पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई. आनन-फानन में मलबे में दबे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. घटना में आधा दर्जन मजदूर घायल हुए हैं तथा मलबे में दबने से दो गधे की मौत हो गई और 5 गधे घायल हो गए जिनको गंभीर चोटे आई हैं.घायलों मे सत्येंद्र धोबी ग्राम दिडखिली,राजेश धोबी,सुग्रीव धोबी ग्राम कोहारी थाना भभुआ,ध्यानी राम  रोहुवा,अलियार कोहारी थाना भभुआ कैमूर,मोहित तिवारी यूपी रायबरेली के निवासी बताए गए हैं.
 
 मुबारक अली की रिपोर्ट

No comments