जिले में धूमधाम से मनाई गई ईद,लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क की सलामती के लिए मांगी दुआ..
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : जिलेभर में ईद का पर्व बड़े ही अकीदत के साथ धूमधाम से मनाया गया.जिले के सभी प्रखंड क्षेत्र मे अलग- अलग जगहों पर ईद उल फितर की नमाज शनिवार को ईदगाह एवं मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई.नमाज अदा कर शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई.लोग एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी ईद को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस जगह-जगह तैनात रहे. रमजान के पूरे मांह की इबादत और रोजे के बाद शुक्रवार की संध्या चांद का दीदार होने के बाद बाजारों में लोगों ने खरीदारी में जुटे हुए थे पूरा इलाका गुलजार हो गया था ईद के पर्व लोगों में काफी खुशी थी .ईद की नमाज को लेकर सभी मस्जिदों में काफी भीड़ रही नमाज शुरू होने से पहले ही सुबह लोग नये वस्त्र पहनकर पहुंचने लगे थे निर्धारित समय पर सभी मस्जिदों में ईद उल फीतर की नमाज अदा की गई नमाज के बाद लोगों ने अपनी व मुल्क में खुशहाली तरक्की के लिए दुआएं मांगी.लोग एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी गौरतलब है कि ईद का त्यौहार रमजान के रोज रखने बाद मनाया जाता है इस बार रमजान का महीना 22 मार्च से शुरू हुआ था और 21 अप्रैल को खत्म हो गया.शुक्रवार को ईद की चांद दीदार होने पर शनिवार को ईद का पर्व धूमधाम के साथ पूरे प्रखंड में मनाया गया. क्षेत्र में सभी मस्जिदों एवं ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई. नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी गई लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद एवं बधाई दी.जिला मुख्यालय भभुआ के साथ-साथ विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई. ईदगाह मस्जिद भभुआ व जगजीवन स्टेडियम मैदान में ईद की नमाज अदा की गई इसके अलावा भभुआ के विभिन्न मस्जिद में भी ईद की नमाज अदा की जिसमें दक्षिण मोहल्ला छोटी मस्जिद में 7:00 बजे तथा दक्षिण मोहल्ला बड़ी मस्जिद में 7:15 बजे तो वही नवाबी मोहल्ला में भी 7:15 ईद की नमाज अदा की यहां बताते चलें कि भभुआ में सबसे बड़ी जमात जगजीवन स्टेडियम भभुआ व ईदगाह मस्जिद भभुआ में भारी संख्या में लोग ईद की नमाज अदा की. लोगों की काफी भीड़ रही नमाज से पहले ही लोग ईदगाह एवं मस्जिदों की ओर नए कपड़े पहन कर रवाना हो गए थे.निर्धारित समय पर निर्धारित समय पर नमाज अदा की नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन खुशहाली की दुआ मांगी उसके बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी.भभुआ एवं मोहनिया अनुमंडल सहित जिले के हर प्रखंडों में ग्रामीण क्षेत्र के मस्जिद एव ईदगाह मे ईद की नमाज अदा की गई सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस की जवान एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी सकुशल ईद का त्यौहार जिले में संपन्न हो गया दिन भर बधाई शुभकामनाएं का सोशल मीडिया पर लोग एक दूसरे को आपकी भाईचारा का संदेश दिया.ईद को लेकर जिले में जिला प्रशासन के द्वारा बेहतर सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था.ईद के दौरान कुल 160 दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी समेत पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी.
मुबारक अली की रिपोर्ट

Post a Comment