सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण..
कैमूर टॉप न्यूज,दुर्गावती : प्रखंड के मसौढा गांव में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए 5 लोगों का शुक्रवार को अतिक्रमण हटाया गया। यह कार्रवाई अंचल निरीक्षक अरुण सिंह एवं राजस्व पदाधिकारी की उपस्थिति में किया गया। बताते चलें कि कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड के मसौढा गांव में कुछ लोगों के द्वारा मकान बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया था। इस संबंध में अतिक्रमण हटाने को लेकर कई बार नोटिस जारी किया गया लेकिन इसके बावजूद भी अतिक्रमणकारियों के द्वारा अतिक्रमण जब नहीं हटाया गया तो शुक्रवार को जेसीबी मशीन से मसौढा गांव में 5 लोगों का सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटा दिया गया।
दुर्गावती से पिंटू तिवारी की रिपोर्ट

Post a Comment