ट्रक पर लदी प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली को किया बरामद..
कैमूर टॉप न्यूज, दुर्गावती : थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर खमिदौरा मोड़ के समीप मत्स्य विभाग के अधिकारी और पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को प्रतिबंधित थाई मांगूर प्रजाति की मछली को भारी मात्रा में बरामद किया। हालाकी ट्रक चालक भागने में सफल हो गया. जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित मछली को एक ट्रक पर लादकर बंगाल से यूपी ले जाया जा रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस एवं मत्स्य विभाग की टीम ने बरामद की मछलियों की प्रजाति की पहचान होने के बाद पुलिस ने ट्रक में लदी थाई मांगुर मछली को कब्जे में ले लिया। उसके बाद दुर्गावती थाना की पुलिस एवं मत्स्य पदाधिकारी की मौजूदगी में यूपी बिहार बॉर्डर पर कर्मनाशा नदी के पास उस ट्रक को ले जाकर गड्ढे खोदकर खोदकर मछलियों को नष्ट कर दिया. जिला मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अभय रंजन गुप्ता ने बताया कि प्रतिबंधित मछली लदे एक ट्रक को जप्त किया गया है. पकड़े गए प्रतिबंधित मछली को कानाचा नदी के पास जेसीबी मशीन से गढ्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया. मौके पर दुर्गावती के एसआई सतीश सिंह एवं एएसआई दिवाकर गिरी सहित पुलिस बल मौजूद रहे।
मुबारक अली की रिपोर्ट

Post a Comment