Header Ads

ताड़ के पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली,धु-धु कर लगा जलने..

कैमूर टॉप न्यूज, दुर्गावती : रविवार की संध्या प्रखंड क्षेत्र में तेज हवा के साथ झमाझम तेज बारिश होने लगी.इसी क्रम मे दुर्गावती प्रखंड के अटरियां गांव का मे अकाशीय बिजली एक ताड़ के पेड़ पर गिरी। जिसके बाद देखते देखते ताड़ का पेड़ धू धू कर जलने लगा। वही इस प्रकृति का अद्भुत दृश्य को देखने के लिए अटरिया गांव के सैकड़ों ग्रामीण स्थल पर पहुंचे एवं धधकती आग को देख अचंभित हो गए।यहीं नहीं जल रहे ताड़ के पेड़ से चिंगारी नीचे गिरी। जहां जमीन पर लगी घास भी जलने लगी।गांव के ग्रामीणों ने बताया कि जीवन में ऐसा पहली बार देखने को मिला है। जहां ठनका ताड़ के पेड़ पर गिरा और ताड़ का धू-धू कर जलने लगा संजोग अच्छा था कि आकाशीय बिजली की चपेट में कोई नहीं आया.

दुर्गावती से मुबारक अली की रिपोर्ट

No comments