कारवाई : ओवरलोडिंग के खिलाफ चला अभियान:दस ओवरलोड बालू ट्रक जब्त..
कैमूर टॉप न्यूज, भभुआ : ओवरलोडिंग के खिलाफ खनन,परिवहन एवं पुलिस पदाधिकारियों ने कुदरा से लेकर बॉर्डर तक जमकर अभियान चलाया गया.अभियान में प्रशासन द्वारा अलग अलग जगहों से दस बालू लदे ओवरलोड ट्रकों को जब्त कर लिया गया पकड़े गए ट्रकों से सरकार को करीब 40 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त होगा.जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने रविवार की रात्रि से लेकर सुबह तक ओवरलोडिंग के खिलाफ जमकर अभियान चलाया और अलग-अलग जगहों से दस बालू लदे ओवरलोड ट्रकों को जब्त कर लिया गया. दुर्गावती पुलिस ने तीनों बालू लदे ओवर लोड ट्रक जब्त की. दूसरी तरफ टोल प्लाजा एवं मोहनिया के समीप से खनन पदाधिकारी नीतीन रोशन ,खनिज विकास पदाधिकारी कार्तिक कुमार, आरटीओ गरियान मृत्युंजय द्वारा टोल प्लाजा एवं मोहनिया के समीप से सात बालू लदे ओवरलोड ट्रकों को जप्त कर लिया गया. इस तरह अलग-अलग जगहों से कुल दस ओवर लोडेड बालू ट्रक को जप्त किया गया है पकड़े गए ट्रकों से सरकार को करीब चालीस लाख रूपए का राजस्व प्राप्त होगा.
रिपोर्ट :- मुबारक अली

Post a Comment