Header Ads

दुर्गावती में क्रिकेट टूर्नामेंट खेल हुआ शुरू..

कैमूर टॉप न्यूज, दुर्गावती : प्रखंड के धड़हर ग्राम पंचायत में आयोजित धड़हर त्रिकोणीय सीरीज का उद्घाटन वर्तमान उप मुखिया  मनोज राजभर  ने फीता काटकर किया। इसके उपरांत खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच ST( साउथ टाइगर) बनाम DG( दबंग गब्बर) के बीच हुआ  साउथ टाइगर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। उसके बाद दबंग गब्बर की टीम अपनी निर्धारित 10 ओवर में 178 रन बनाए तथा बाद में बैटिंग करने उतरी साउथ टाइगर उसका पीछा करते हुए 50 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह से दबंग गब्बर टीम ने 128 रन से जीत हासिल किया । इस अवसर पर श्री राजभर ने कहा कि खेल से हमारे शारीरिक ही नहीं वरन मानसिक स्तर पर भी प्रभाव पड़ता है। श्री राजभर  ने कहा की ऐसे आयोजन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है।उन्होंने आयोजकों को शुभकामनाएं दी तथा यह भी कहा कि ऐसे किसी भी आयोजन के लिए मैं सदैव आपके साथ खड़ा हूं। इस अवसर पर हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी  एवं गांव की सम्मानित जनता मौजूद रही।

पिंटू तिवारी की रिपोर्ट

No comments