दुर्गावती पुलिस ने शराब व बाइक को किया जप्त..
कैमूर टॉप न्यूज, दुर्गावती : थाना क्षेत्र के मरहिया मोङ के पास से शनिवार की शाम दुर्गावती पुलिस ने एक बाइक से 22 बोतल शराब बरामद किया है। जबकि शराब को लेकर जा रहा धंधेबाज पुलिस को देखकर फरार हो गया। दुर्गावती पुलिस को गुप्त सूचना मिली एक बाइक से शराब लेकर एक व्यक्ति राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते बिहार की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस यूपी बिहार की सीमा के तरफ रवाना हो गई लेकिन जैसे ही पुलिस मरहिया मोङ के पास पहुंची की पुलिस को देख कर धंधेबाज शराब सहित बाइक छोड़कर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने बाइक की जब तलाशी ली तो उसके अंदर से 22 बोतल शराब बरामद किया गया। पुलिस के द्वारा बाइक सहित शराब को दुर्गावती थाने लाया गया जहां पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।
दुर्गावती से पिंटू तिवारी की रिपोर्ट

Post a Comment