डीएम ने पंचायत मुखिया, पैक्स अध्यक्ष एवं अधिकारियों के साथ की बैठक,दिये निर्देश..
कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती : गुरुवार को दुर्गावती मुख्यालय स्थित सभागार में डीएम सावन कुमार ने दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों के मुखिया,पैक्स अध्यक्ष एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पंचायतों में विभिन्न मदों से संचालित योजनाओं की प्रगति एवं सीएमआर जमा करने के संबंध में निम्नवत दिशा निर्देश दिया गया. बैठक मे जिला पदाधिकारी द्वारा पंचायतों के मुखिया एवं संबंधित पदाधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं के कार्य में प्रगति लाने एवं लंबित योजनाओं को ससमय पूर्ण करने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
तथा जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड अंतर्गत पैक्स अध्यक्षों की समस्याओं को सुना गया और संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
तथा ससमय सीएमआर जमा करने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पैक्स अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गावती अशोक कुमार,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी दुर्गावती, सभी पंचायतों के मुखिया, सभी पैक्स अध्यक्ष ,सभी पंचायत सचिव एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
मुबारक अली की रिपोर्ट
Post a Comment