ताशकंद एशियन सैंबो चैंपियनशिप में कैमूर की बेटी पूनम यादव ने जीता कांस्य पदक..
कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ : बिहार कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र के सहुका गांव की रहने वाली रास्ट्रीय महिला पहलवान पूनम यादव ने ताशकंद एशियन सैंबो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। पूनम ने काम्बोट सैंबो स्पर्धा के 59 किग्रा भार वर्ग में कुर्बेगिस्तान की पहलवान को हराकर सफलता हासिल की।पूनम ने कांस्य पदक जीतकर कैमूर जिले समेत पुरे बिहार का नाम रोशन किया है। इससे कैमूर वासियों में काफी खुशी का माहौल है.कास्य पदक जितने पर लोगों ने सोशल मीडिया पर पुनम यादव को खूब ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं दीया साथ ही उनकी उज्जवल भविष्य की कामना किया.इस पदक के साथ पुनम विदेशी धरती पर तिरंगा लहराकर अपनी खुशी जाहिर की.पुनम यादव की इस बड़ी सफलता ने जिले समेत प्रदेशवासियों को गौरवान्वित किया। बता दे की कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के डीजे रविंद्र शंकरण व सैंबो एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव विनय कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को जीत का मंत्र देकर बीते रविवार को खिलाड़ियों को रवाना किया था.एशियन सैंबो चैंपियनशिप कजाकिस्तान के ताशकंद में 6 से 11 जून तक आयोजित है। इस चैंपियनशिप में चयन से पहले बीते सात दिसंबर को राष्ट्रीय महिला पहलवान पूनम यादव ने नेशनल सैंबो चैंपियनशिप में गोल्ड समेत दो मेडल जीतकर कैमूर जिले का नाम रोशन किया था। इस बार ताशकंद एशियन सैंबो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।पूनम ने काम्बोट सैंबो स्पर्धा के 59 किग्रा भार वर्ग में कुर्बेगिस्तान की पहलवान को हराकर सफलता हासिल की। बिहार की पूनम यादव ने कांस्य पदक जीतकर कैमूर को गौरवान्वित किया है।
मुबारक अली की रिपोर्ट
Post a Comment