Header Ads

एशियन सैंबों प्रतियोगिता में पदक विजेता भोरिक व पूनम को डीएम ने किया सम्मानित..

कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ : विदेशी धरती कजाकिस्तान में आयोजित एशियन सैंबों प्रतियोगिता में पदक विजेता भोरिक यादव व पूनम यादव को शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में डीएम सावन कुमार ने सम्मानित किया साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।एशियन सैंबो प्रतियोगिता में पदक विजेता प्राप्त करने वालों में कैमूर जिले के रामगढ़ के महुवर गांव निवासी भोरिक यादव एंव सहुका गांव के रहने वाली पूनम यादव ने पदक जीतकर गांव जिला राज्य सहित देश का नाम रोशन किया है।बताते चले कि भोरिक यादव रेसलर में देश स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में रजत पदक जबकि पूनम यादव ने जलवा बिखेर कांस्य पदक प्राप्त किया था।कैमूर के दोनों लाल राज्य से चयन होकर नेशनल गेम का हिस्सा बने थे।शुक्रवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा कार्यालय कक्ष एशियन शैंबो चैंपियनशिप 2023 कजाकिस्तान में रजत पदक विजेता भोरिक यादव एवं पूनम कुमारी,कांस्य पदक विजेता को सम्मानित किया गया।तथा इनके साथ-साथ सचिन कुमार कांस्य पदक विजेता, अंडर-19 कुश्ती बालक 65 केजी एसजीएफआई नई दिल्ली को भी सम्मानित किया गया।

मुबारक अली की रिपोर्ट 

No comments