राजस्व की समीक्षा बैठक में डीएम ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश..
कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ : डीएम सावन कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में राजस्व की विस्तृत समीक्षा बैठक कर संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में भूमि विवाद,लगान वसूली,आपदा से संबंधित,दाखिल खारिज आदि के संबंध में समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने कृषि गणना से संबंधित आवश्यक निर्देश अंचलाधिकारी एवं राजस्व अधिकारी को दिया गया।जिला पदाधिकारी द्वारा नये अमीन को शेड्यूल बना कर आवश्यक ट्रेनिंग देने का निर्देश सभी अंचलाधिकारी को दिया गया। सभी अंचलाधिकारी को दाखिल खारिज से संबंधित मामलों में राजस्व कर्मचारियों के साथ सतत अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण हेतु करने के साथ रजिस्टर दर्ज करने का निर्देश दिया गया।सभी अंचल अधिकारियो अभियान बसेरा 2 से संबंधित सर्वेक्षण कार्य कराने का निर्देश दिया गया।जिला पदाधिकारी द्वारा भू हस्तानांतरण वाद से संबंधित प्रस्ताव भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं अंचलाधिकारी को त्वरित निष्पादन हेतु निर्देश दिया गया।
ROR से संबंधित लंबित मामलों को 30 जून तक निष्पादित करने करने का निर्देश दिया गया।सभी अंचल अधिकारियों को CWJC/ MJC/ SLP/ LPA से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।बैठक में अपर समाहर्ता अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ/मोहनिया ,भूमि सुधार उप समाहर्ता भभुआ/मोहनिया, सभी अंचलाधिकारी सभी राजस्व पदाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
मुबारक अली की रिपोर्ट
Post a Comment