Header Ads

डिसीएम ट्रक से 581 पेटी शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार..

कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ : जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरौली भभुआ पथ पर खरिगावा मोड़ के पास बुधवार को पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक डिसीएम ट्रक से 581 पेटी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार तस्करों मे अमृतसर पंजाब जिला के ब्यास थाना क्षेत्र अंतर्गत सतौवाल गांव निवासी दलजीत सिंह,दुसरा जिला पंजाब मोगा थाना धर्म कोट,ग्राम कमाल निवासी आकाश दीप सिंह बताया गया है।इसका बुधवार को चैनपुर थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने जानकारी दी।उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिला की एक डिसीएम ट्रक से युपी से शराब की खेप को बिहार आ रहा है।सूचना पर फौरन कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर भभुआ डीएसपी के मौजूदगी में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें चैनपुर थाना प्रभारी रणबीर कुमार और सहायक अवर निरीक्षक अशोक कुमार एवं पुलिस बल का एक टीम बनाया गया।उसके बाद चैनपुर के उत्तर प्रदेश के धरौली भभुआ पथ पर खरिगावा मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया गया।इसी क्रम मे युपी की तरफ से एक डीसीएम ट्रक संख्या नं जी एच 03 बी डब्ल्यू 7426 आते दिखाई दिया। जिसे रोककर तालाशी ली गई तो उसमें से 180 एमएल का 204 कार्टून शराब, 750 एमएल का 181 कार्टून शराब, 375 एमएल का 196 कार्टून कुल 581 पेटी यानी 5155 लीटर शराब बरामद की गई।तथा दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।आगे की अग्रिम कारवाई की जा रही है।

जिला संवाददाता :  मुबारक अली 

No comments