सड़क हादसे में पति-पत्नी पुत्र पुत्री समेत 7 की मौत,बम्हौर गांव में एक ही परिवार के एक साथ छह अर्थी उठने से पूरा गांव रो उठा हर आंखें भर आई..
कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ : जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव में एक ही परिवार के एक साथ छह अर्थी उठने से पूरा गांव रो उठा हर आंखें भर आई हर दिल रोया,ना चूल्हा जला,ना निवाला उतरा,हर शख्स की जुबान खामोश थी तो हर कोई भगवान से एक ही प्रार्थना कर रहा था कि ऐसा मंजर फिर कभी देखने को ना मिले।बिहार रोहतास जिले में बुधवार की सुबह एक भीषण हादसा हो गया घटना में कैमूर के सात लोगों की मौत हो गई। स्कॉर्पियो पर सवार सभी लोग रजरप्पा और बोधगया दर्शन पूजन कर वापस घर लौट रहे थे शिवसागर थाना क्षेत्र में पखनारी पेट्रोल पंप के पास एनएच दो पर कंटेनर और स्कार्पियो गाड़ी टक्कर हो गई। जिसमें पति पत्नी पुत्र पुत्री समेत 7 लोगों की जान चली गई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। घर वालों की चिख पुकार से पूरा गांव गमगीन है।।मृतकों में कैमूर जिला के मोहनिया थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव निवासी अरविन्द शर्मा 40 वर्ष, पिता सरयू प्रसाद शर्मा, अरविंद शर्मा की पत्नी सोनी कुमारी 35 वर्ष, पुत्र आदित्य कुमार आठ वर्ष व पुत्री रिया कुमारी नौ वर्ष, भतीजी तारा कुमारी 22 वर्ष व चांदनी कुमारी15 वर्ष पिता अरुण कुमार, रामपुर प्रखंड के कुडारी गांव निवासी सुदेश्वर शर्मा की पत्नी राजमती देवी शामिल हैं।
मुबारक अली कि रिपोर्ट

Post a Comment