डीएम ने बैठक के दौरान दिए कई दिशा निर्देश..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: शुक्रवार को जिला पदाधिकारी सावन कुमार के द्वारा जिला स्तरीय अनुजाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1889 के तहत सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की गई और निम्नवत आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.
डीएम के द्वारा जिला कल्याण पदाधिकारी को विगत तीन माह में सभी थानों में दर्ज SC/ST केस का जाँच कराकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया।जिला पदाधिकारी के द्वारा को सभी थानाध्यक्ष को महिलाओं के साथ अत्याचार के मामलों में सुसंगत धाराओं को FIR में दर्ज करने का निर्देश दिया गया।वही जिला पदाधिकारी के द्वारा SC/ST से सम्बंधित दर्ज सभी नए मामलों का BWO के माध्यम से जाँच कराकर एक सप्ताह में प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी को SC/ST के दर्ज मामलों की सूची सभी थानों से माँगने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी के द्वारा जिला कल्याण पदाधिकारी को अत्याचार से संबंधित सभी वादों की सूची सम्बंधित सदस्यों के साथ शेयर करने का निर्देश दिया गया है।बैठक में मोहनिया विधायक संगीता कुमार ,अन्य सदस्य तथा पुलिस पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, SC/ST नोडल पदाधिकारी एवं जिला कल्याण पदाधिकारी उपस्थित थे.

Post a Comment