Header Ads

रामगढ़ में शान से लहराया तिरंगा, गुंजा वंदे मातरम..

थाना परिसर में देश के शान तिरंगा को सलामी देते थाना अध्यक्ष राम कल्याण यादव

कैमूर टॉप न्यूज,रामगढ़ : 77 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले भर में आन-बान और शान के साथ तिरंगा लहराया. रामगढ़ ब्लॉक परिसर में प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार, नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन मंजू देवी, रामगढ़ रेफरल अस्पताल परिसर में डॉक्टर सुरेंद्र सिंह के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई. नगर पंचायत कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देती चेयरमैन अंजू देवी व उप चेयरमैन अकबरी बेगम सहित अन्य

वहीं थाना परिसर में थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने देश के शान तिरंगा को सलामी दिए. मौके पर  रामगढ़ बीडियो, सीओ अर्चना कुमारी, सब इंस्पेक्टर अंजना कुमारी , आरती कुमारी ,उप चेयरमैन अकबरी बेगम, उप चेयरमैन प्रतिनिधि शेख कासिम, वार्ड नंबर एक सदस्य मेहरबान हुसैन,रामनिवास गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे.
रेफरल अस्पताल परिसर में ध्वज को सलामी देते चिकिसका प्रभारी डॉक्टर सुरेंद्र सिंह

ब्लॉक परिसर में  राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार

कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए कैमूर से अभिषेक राज के साथ रामगढ़ से धीरेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

No comments