कारवाई: 10 लाख के हेरोइन के साथ चार तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: जिले के बेलांव थाना की पुलिस ने 40.340 मिली ग्राम हेरोइन के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार तस्करो के पास से एक मोबाईल, अपाचे मोटरसाइकिल व 25 हजार रुपया बरामद कर जप्त किया है.जहां हेरोइन की कीमत मार्केट में करीब 10 लाख से उपर की बताया जाता है.
उक्त मामले को लेकर भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बेलांव में तस्करो द्वारा कई वर्षों से भारी मात्रा में हीरोइन का तस्करी किया जा रहा है.जिसके बाद मेरे आदेश पर इनकी गिरफ्तारी को लेकर बेलांव थानाध्यक्ष द्वारा एक टीम का गठन किया गया.जिसके बाद गुप्त सूचना मिली कि तस्कर हिरोइन लेकर बेचने जा रहा है. जिनको काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने छापामारी कर गंगापुर गांव के शिव मंदिर के पास से चार तस्करों को 40.340 मिली ग्राम (87 पुड़िया) हेरोइन के साथ चार हिरोइन तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.
इसके साथ ही इनके पास से 25.700 रुपए और एक मोबाईल और एक अपाचे मोटरसाइकिल को बरामद बरामद कर जप्त किया गया है, अनुसन्धान में ये बात सामने आई है कि ये सभी एक ही परिवार के हैं जो चारों भाई है, वहीं सभी पर कार्यवाई करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
वहीं गिरफ्तार तस्करों में भभुआ थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी शंकर राम का पुत्र राहुल कुमार, प्रकाश राम, राकेश कुमार, एवं मुकेश कुमार बताया जाता है जो की कई दिनों से पुलिस की आंख में धूल झोंक कर कई वर्षों से हीरोइन तस्करी का काम करते थे, जिनको आज बेलांव थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वहीं पुलिस इसका भी जांच कर रही है कि ये लोग हीरोइन कहां से लाते थे.

Post a Comment