सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, एक की स्थिति गंभीर..
कैमूर टॉप न्यूज़ ,रामगढ़ :थाना क्षेत्र के सिझुआ गांव के समीप देर रात सड़क दुर्घटना में जीजा साला घायल हो गए.जबकि जीजा की दर्दनाक मौत हो गई,वही साले की स्थिति नाजुक बनी हुई है.घटना की सूचना पर पहुंची रामगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. जबकि घायल साले को रामगढ़ रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचा. वहीं रामगढ़ रेफरल अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया है.
मृतक के पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के कैथीया विकास यादव है,जबकि घायल युवक थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी चंदन यादव है.
जानकारी के मुताबिक, मोहनिया थाना क्षेत्र के कैथिया गांव से अपनी बहन से राखी बंधवा कर चंदन अपने गांव लक्ष्मणपुर जा रहा था. तभी कलानी के पास चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटी. जिसमें चंदन के जीजा विकास यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि चंदन बुरी तरह जख्मी हो गया.
क्या कहते है थानेदार
थाना अध्यक्ष शशि भूषण कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है. जबकि दूसरा युवक बुरी तरह घायल है .शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई हैं.
रामगढ़ से धीरेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

Post a Comment