बड़ी खबर: टॉप 10 में शामिल दो अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे..
कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ : कैमूर पुलिस की बड़ी सफलता मिली है। लूट डकैती कांड के मामले में फरार चल रहा दो टॉप 10 के अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक तमिलनाडू राज्य के तिरुचिलापल्ली जिला के रामजी नगर थाना क्षेत्र के गांधीनगर निवासी त्रिची गैंग का सदस्य है जो दरभर का पुत्र कुमरेसन है, इस गैंग का पूरे देश में है सदस्य जो घटना को अंजाम देते हैं और रेलवे स्टेशन पर अपना बसेरा करते हैं।
प्रेस वार्ता कर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधि कुमरेसन वर्ष 2016 में कैमूर जिला के मोहनिया में बैंक ऑफ इंडिया में डकैती के मामले में वांछित था।जिसे कैमूर पुलिस के टॉप 10 की सूची में शामिल किया गया था। वहीं उस समय घटना के बाद कांड का उद्वेदन करते हुए 47 लख रुपए के साथ पुलिस ने तमिलनाडु राज्य के तिरुचिरापल्ली जिला के समारा पीली सोमरापीरी थाना क्षेत्र के कुनगानूर निवासी सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था उसके बाद कांड में 6 अपराधि आज भी फरार चल रहे थे।
वहीं उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के क्रम में पता चला कि उसके जिले और गांव में करीब 100 से 200 अपराधी है जो पूरे देश में घूम-घूम कर अपराध करते हैं, तथा इस क्रम में कोलकाता में अपराध करने के बाद यह लोग भभुआ रोड स्टेशन पहुंचे थे। यह लोग जहां भी रहते हैं। रेलवे स्टेशन पर ही रहते हैं तथा कई राज्यों में इनका नेटवर्क है गैंग का प्रोफाइल पूछताछ के आधार पर तैयार किया जा रहा है। तथा यह भी छानबीन की जा रही है कि कब-कब इन लोगों के लोकेशन बिहार में रहा है।
वही दूसरा जो जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के थाना अंतर्गत 2003 में ही लूट कांड का मुख्य टॉप 10 का अभियुक्त है जो लगभग 20 वर्षों से हैदराबाद में छिप कर रहा था इसकी जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई तो एक टीम को हैदराबाद भेजा गया था जहां पर छापामारी की गई तो यह नहीं मिला बाद में यह भाग कर भभुआ आया तो पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिलने पर भभुआ रोड स्टेशन से इसे गिरफ्तार किया गया जो भभुआ थाना क्षेत्र के वरुणा गांव निवासी रामदेव बिंद का पुत्र बसंत बिंद है वही इन दोनों को गिरफ्तार करने के बाद दोनों पर आगे की कार्रवाई करते हुए दोनों को जेल भेजा जा रहा है, इसके साथ ही इनके गिरफ्तारी में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को पुरस्कृत किया जायेगा।
भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment