Header Ads

समाहरणालय सभाकक्ष में डीएम ने राजस्व से संबंधित की समीक्षा बैठक..


कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: 
मंगलवार को जिला पदाधिकारी सावन कुमार के द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में राजस्व से संबंधित समीक्षा बैठक की गई और निम्नवत दिशा निर्देश दिया गया.मुख्य रूप से बैठक में ऑनलाइन दाखिल खारिज, परिमार्जन के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की गई.परिमार्जन पोर्टल पर लंबित मामले को दो दिनों के अंदर निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया.सभी अंचलाधिकारियों को समय सीमा के अंदर परिमार्जन आवेदन को निष्पादित करने का निर्देश दिया गया.सभी अंचल अधिकारियों को ऑनलाइन म्यूटेशन समय सीमा के अंदर करने का निर्देश दिया गया.सभी अंचलाधिकारी को लगान वसूली की गति में तीव्रता लाने का निर्देश दिया गया.समय सीमा से अधिक मापी संबंधित मामलों को लंबित रखने के लिए अंचल चाँद में प्रतिनियुक्त अमीन आँचल यादव के विरुद्ध प्रपत्र क गठित करने का निर्देश दिया गया.Aadhaar seeding से संबंधित मामलों का excel sheet तैयार कर राजस्व कर्मचारी को लक्ष्य निर्धारित कर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में अपर समाहर्ता ,अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ , दोनों अनुमंडल के भूमि उप समाहर्ता ,सभी अंचलाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

No comments