Header Ads

रामगढ़ में 13 अक्तूबर से शुरू होगा रामलीला..

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: रामगढ़ नगर पंचायत स्थित महावीर स्थल पर न्यू रामलीला समिति महावीर स्थान रामगढ़ के तत्वाधान में बैठक आयोजन की गई. उक्त में बैठक में समिति के सदस्यों के द्वारा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चयन भी किया गया. समिति के अध्यक्ष गौतम खरवार व उपाध्यक्ष शेषनाथ गुप्ता बने. हर साल की भांति इस वर्ष भी कलाकारों के द्वारा राम लक्ष्मण,सीता, हनुमान ,रावण सहित अन्य की किरदार निभाने वाले कलाकारों को प्रैक्टिस शुरू कर दी गई है। प्रत्येक वर्ष से इस बार कलाकारों के द्वारा बेहतर कुछ करने के लिए जुनून दिखा. समिति के अध्यक्ष गौतम खरवार ने बताया कि हर वर्ष से इस वर्ष न्यू रामलीला समिति महावीर स्थान के तत्वाधान में 13 अक्टूबर से रामलीला शुरू किया जाएगा. हमारा प्रयास रहेगा कि हर वर्ष से भी इस वर्ष कुछ अलग रहे।ताकि क्षेत्र के लोग देखे तो अच्छा लगे हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के लोगों का अच्छा से मनोरंजन हो सके. मौके पर समिति के सचिव हवलदार सिंह कुशवाहा, कोषाध्यक्ष गुड्डू अग्रहरि, मोहम्मद समद हाशमी, मुन्ना सिंह,दिनेश चौधरी, टूना हजाम,फुलबोध ठाकुर, विकास सेठ ,बबलू चौधरी ,सुशील ठठेरा सहित कई सदस्य वाले लोग मौजूद रहे.


रिपोर्ट : अभिषेक राज/धीरेंद्र गुप्ता 

No comments