तालाब में नहाने के दौरान डूबा युवक, हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: जिले के करमचट थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में तलाव में नहाने गया एक वृद्ध व्यक्ती की डूबने से मौत हो गया है,जहां मृतक व्यक्ति करमचट थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी स्वर्गीय मिजानकी बिंद का 65 वर्षीय पुत्र वैध बिंद बताया जाता है, घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया है।
वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि ये घर से गांव के तालाब में नहाने गया थे जहां सीढ़ी पर नहाते हुए इनका पैर पिछलने से गहरे पानी में चले गए,जहां डूबने से उनकी मौत हो गई है, वहीं तालाब पर कपड़ा धो रहे लोगों ने देखा तो सोर गुल किया जिसके बाद वहां पहुंचे परिजनों मे कोहराम मच गया, और बॉडी पानी के निचे डूब गया था।
जिसके बाद मृतक के भाई द्वारा काफी खोजबीन के बाद बॉडी को बाहर निकाला गया लेकीन तबातक उसकी मौत हो चुकी थी, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को देते हुए शव का भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है, जहां पुलिस और परिजनों की मदद से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, वहीं सूचना पर पहुंचे भभुआ के जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने मृतक के आश्रितों को जिला प्रशासन से सरकारी मुआवजा देने का मांग किया है।
भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment