नहर में डूबने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत,मचा कोहराम..
कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ :सोनहन थाना अंतर्गत ग्राम सैंथा में रविवार की देर शाम 65 वर्षीय बंशी बिंद की नहर में डूबने से हुई मौत।घटना सूचना मिलने पर पहुंचे जिला परिषद सदस्य सह बसपा नेता विकास सिंह ने बताया की सीओ पंचायत के पूर्व मुखिया वीरेंद्र बिंद के पिताजी बंशी बिंद मवेशी के लिए घास गढ़ने गए हुए थे जहां घास गढ़ने के क्रम में नहर के चाट में गिर गए। देर शाम होने पर वे घर नहीं पहुंचे तो उनके परिजनों ने खोज बिन शुरू किया तो गांव के पास नहर के चाट में गिरे मिले जिनको आनन फानन में परिजनों ने भभुआ सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।जिनका रविवार देर रात्रि सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया वहीं सदर अस्पताल में मौजूद जिला परिषद सदस्य विकाश सिंह ने कहा की सरकार से उचित मुवावजा दिलाया जायेगा मौके पर धर्मेंद्र गोंड,ब्रजेश राम,गणेश राम,मुन्ना चौबे,रामसेवक,इबरार अली,मोहन कुशवाहा,सुधाकर ठाकुर आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
मुबारक अली की रिपोर्ट

Post a Comment