मोहनियां समेकित चेकपोस्ट पर 962 बोतल शराब के साथ तीन गिरफ्तार,पिकअप जब्त..
कैमूर टॉप न्यूज़ ,भभुआ : जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के समेकित चेकपोस्ट पर पुलिस ने सोमवार को एक पिकअप वाहन से 962 बोतल शराब बरामद किया साथ में तीन शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है गिरफ्तार शराब तस्करों में नितीश कुमार ग्राम रसुला,थाना पैगंबर पुर जिला जहानाबाद, चंदन कुमार, ग्राम थाना एकानसराय जिला नालंदा,नितीश कुमार ग्राम द्वारिका थाना हिसला,जिला नालंदा के निवासी बताए गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार समेकीत चेकपोस्ट पर मोहनियां थाने की पुलिस द्वारा वाहनों की जांच किया जा रहा था। इसी क्रम में यूपी से मोहनियां की तरफ जा रही एक पिकअप आते हुए दिखाई दिया।जिसे पुलिस ने रोककर उक्त वाहन की तलाशी ली तो अलग-अलग ब्रांड के 962 बोतल यानी कुल 201.9 लीटर शराब बरामद की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप में सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने शराब को जप्त कर आगे की आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई।
मुबारक अली की रिपोर्ट

Post a Comment