Header Ads

दुर्घटना :अलग-अलग सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो घायल, हायर सेंटर रेफर..

कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ/रामगढ़ : जिले के रामगढ़ में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो लोग घायल हो गए.दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.बताते चलें कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र के खोरहरा नहर पुल के समेत अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक घायल हो गया.घायल युवक जोरार निवासी राम लखन बताया जाता है. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की  सुबह के वक्त बाइक सवार अपने गांव से किसी निजी कार्य के लिए रामगढ़ आ रहा था. तभी अज्ञात वाहन से उक्त स्थल पर घायल हो गया. वही दूसरा घटना थाना क्षेत्र के बड़ौरा पुल के समीप स्कूटी से गिरकर महिला घायल हो गई. घायल महिला की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के दादर गांव निवासी मनोज शर्मा के पत्नी उर्मिला देवी बताई जाती है.जानकारी के मुताबिक, घायल महिला उत्तर प्रदेश के दिलदारनगर के रिश्तेदार से होकर अपने भाई के साथ स्कूटी पर बैठ अपने गांव दादर जा रही थी. तभी उक्त स्थल पर गिर पड़ी.घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा आनन फानन में महिला को रामगढ़ रेफरल अस्पताल ले जाया गया. जहां की डॉक्टरों के द्वारा घायल महिला को बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.


कैमूर टॉप न्यूज के लिए कैमूर से अभिषेक राज के साथ रामगढ़ से धीरेंद्र गुप्ता के रिपोर्ट

No comments