Header Ads

तालाब में डूबने से किशोर की मौत मचा कोहराम..

कैमूर टॉप न्यूज़, रामगढ़: शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र के नरहन (बड़ौरा)गांव में तालाब में डूबने से कक्षा 6 का छात्र की मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.मृतक छात्र की पहचान थाना क्षेत्र के नरहन (बड़ौरा)गांव निवासी विनोद सिंह के पुत्र 13 वर्षीय आयुष कुमार बताया जाता है. जानकारी के मुताबिक, छात्र स्कूल खत्म होने के बाद घर जाने के दौरान रास्ते में तलाब के समीप अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था. तभी अचानक पर तलाब में फिसल गया. जिसे गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया. स्थानीय लोगों के द्वारा किशोर को बाहर निकल गया. तत्काल रामगढ़ रेफर अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों के द्वारा किशोर को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि  अस्पताल में पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.

क्या कहते है थानेदार

इस संबंध में थाना अध्यक्ष शशि भूषण कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के नरहन गांव में तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हुई है. मौत के बाद शव को कब्जे में ले पंचनामा तैयार कर सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है.

 रामगढ़ से धीरेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

No comments