Header Ads

वाहन की धक्के से युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम..

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: जिले के रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी लक्ष्मण यादव की 22 वर्षीय पुत्र चंदन यादव चेनारी जाने के क्रम में अनियंत्रित ट्रैक्टर के चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपने गांव से दो पहिया वाहन से चेनारी जा रहे थे.तभी तेज रफ्तार के टवाहन के चपेट में आने से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल लाने के क्रम में मौत हो गई.

भभुआ जिप सदस्य सह बसपा नेता विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल को घटना की सूचना मिलने पर यथाशीघ्र सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात किया। उन्हों ने बेलगाम वाहनों पर जिला प्रशासन से नियंत्रण लगाने एवं बेवजह तेज रफ्तार चलने वाले गाड़ियों पर लगाम लगाने का जिला प्रशासन से मांग किया है। करमचट थाना अध्यक्ष से यथाशीघ्र  गाड़ी वाहन को चिन्हित करके गिरफ्तार करने का मांग किया है।उन्हों ने कहा की मृतक के पिता लक्ष्मण यादव अत्यंत गरीब परिवार से है उन्होंने मृतक चंदन यादव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। जिला प्रशासन से अत्यंत गरीब परिवार को बिहार सरकार से आर्थिक सहायता की मांग किया। जिला पार्षद ने अत्यंत गरीब परिवार को आर्थिक मदद भी अपने स्तर से मुहैया कराया। उन्होंने युक्त घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अनियंत्रित वाहनों ने एक परिवार का घर उजाड़ने का कार्य किया। एक पिता अपने पुत्र को भविष्य के लिए लालन-पालन करता है लेकिन बेवजह उसकी जान चला गया। दूसरी तरफ दो पहिया वाहन पर सवार चंदन यादव के साथ विनोद बिंद घायल हो गए हैं उनका प्राइवेट इलाज चल रहा है। मौके पर पंचायत समिति सदस्य पेडा सिंह, रामप्रवेश यादव,कमलेश सिंह, ब्रजेश राम,गणेश राम, अरुन  सिंह, भोलू यादव सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट 

No comments