नीतीश कुमार की आज बर्बाद पार्टी बन गई है : उपेंद्र कुशवाहा
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: कैमूर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर जम कर हमला बोले,उन्हों ने कहा की नीतीश की पार्टी आज बर्बाद पार्टी बन गई है सिर्फ ऊपर से देखने में डाबा नीचे माल खाली है।कई नेता पार्टी छोड़ने के प्लान में है,पार्टी में सिर्फ नीतीश कुमार अकेले रह जाएंगे।उपेंद्र कुशवाहा ने सुनाई खरी खोटी,पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल के कार्यकता सम्मेलन को संबोधित करने पहुँचे कैमूर, भभुआ नगर पालिका मैदान में सभा का हुआ आयोजन,जिले और दूसरे जिले से पहुँचे कार्यकर्ता।राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी आज सिर्फ खाली डाबा के समान है अंदर खाली है, उनके रवैये से उनके पार्टी के नेता दूसरे पार्टी में जगह ढूंढ रहे है,
आज नीतीश अकेले पड़ गए है। लालू यादव उनको पीएम बनाने का वादा कर रहे और उन्ही के पार्टी के नेता नीतीश कुमार को खरी खोटी सुनाते है,कभी भी लालू नीतीश कुमार को पीएम नहीं बनने देंगे क्यो की वह दिन में लालू नीतीश कुमार के सपने देखते होंगे कि कैसे लोक सभा का सदस्यता खत्म किया गया,आज वह हालात है कि लालू जी कोई भी सदन का सदस्य नहीं बन सकते।

Post a Comment