बिहार विद्यालय रात्री प्रहरी संघ ने अपनी 4 सूत्री मांगों को लेकर दिया एक दिवाशीय धरना, मांग हुआ पुरा तो आत्मदाह करने की दी चेतावनी..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: शहर के लिच्छवी भवन के पास बिहार विद्यालय रात्री प्रहरी संघ ने अपनी 4 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवाशीय धरना दिया है, वहीं बिहार विधालय रात्रि प्रहरी संघ के लोगों ने बताया कि हमलोग अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर आज धरना प्रदर्शन किए हैं, क्योंकि बिहार राज्य रात्रि प्रहरी संघ के द्वारा राज्य में माध्यमिक उच्च माध्यमिक प्लस 2 विद्यालय में पूर्ण नैतिकता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जा रहा है।
हम सभी रात्रि प्रहरी की मुस्तैदी से विद्यालय के रखरखाव की व्यवस्था एवं संपत्ति सुरक्षित है उसके बाद भी हमलोगों का ससमय वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है,हम सभी रात्रि प्रहरी बिना किसी अवकाश के 12 से 16 घंटे की ड्यूटी करते हैं इसके बदले विभाग और सरकार मात्र 5000 ही मानदेय देती है जो की श्रम कानून की दैनिक मजदूरी से भी काम है।
जिस कारण हम सभी रात्रि प्रहरी के परिवार की अधिक स्थिति दयनीय हो गई है हम लोग भुखमरी के कगार पर खड़े हैं भविष्य अंधकार में प्रतीत होता है, उन्होंने आगे बताया कि अभी भी पश्चिमी चंपारण मुंगेर और भी कई जिले में रात्रि प्रहरियों का मानदेय लगभग 20 से 25 महीने का बकाया है जिस कारण रात्रि प्रहरी अपने परिवार के लोगों को समुचित इलाज और अपने बच्चों को शिक्षा दीक्षा की व्यवस्था नहीं कर पाते हैं।
उक्त सभी विभागीय उदासीनता एवं लापरवाही के विरुद्ध सरकार से अपने अधिकारों की मांग की पूर्ति हेतु आज एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया है,जिसमें हमारी सरकार से मांग है कि सर्वप्रथम विद्यालय रात्रि प्रहरी का नियमावली में संशोधन करते हुए रात्रि प्रहरी को 60 वर्षों तक नियमित किया जाए,एवं रात्रि प्रहरी का पद सृजित करते हुए योग्यता के आधार पर परिचारी निम्न वर्गीय लिपिक में समायोजन किया जाए,तथा रात्रि प्रहरी को श्रम कानून के नियम अनुसार न्यूनतम मजदूरी एवं ऑनलाइन के माध्यम से सीएफएमएस से ससमय भुगतान किया जाए।एवं कैमूर जिला के सभी प्रहरी को अप्रैल से बाकी बकाया राशि का भुकातन किया जाय, नहीं तो आगे चलकर हम लोग बहुत बड़ा आंदोलन करेंगे और आत्मदाह भी करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment