अधिकारियों पर जमकर हमला बोल सूबे के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ:अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह आए दिन अपने विवादित बयानों से राजनीतिक गलियारों में खलबली मचाते रहते हैं. जहां पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने किसान सभा को सम्बोधित करते हुए एक बार फिर से विवादित बयान दे दिया है. बता दे की भारतमाला परियोजना के तहत बनारस कोलकाता एक्सप्रेसवे बनाने को लेकर भारत सरकार द्वारा कैमूर के किसानों की जमीन ली जा रही है. जिसमें किसानों का आरोप है कि सरकार जमीन का उचित मूल्य नहीं दे रही है जिसे लेकर आज दूसरी बार किसान यूनियन के नेता राकेश टिकट कैमूर पहुंचे हुए है.
वही भभुआ के लिच्छवी भवन पर किसान सभा को संबोधित करते हुए सुधाकर सिंह ने सरकार और अधिकारियों पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि अगर आप लोग आंदोलन के दौरान अधिकारियों पर लाठी बरसते हैं और उसका सर फट जाएगा तो आप पर 302 और 307 लग जाएगा। लेकिन 100 लोग मिलकर कलेक्टर के मुंह पर थूक देंगे तो कलेक्टर 100 लोगों पर क्या दफा लगाएगा , फूलों की माला की जगह अधिकारियों को फटे हुए जूते और चप्पलों की माला पहनाइए अगर कोई अधिकारी बाजार में सब्जी लेने आता है तो उसे अंगूठा दिखाइए इन सब चीजों से आप लोग के ऊपर किसी भी तरह का कोई धारा नहीं लगेगा ।वही आगे उन्होंने कहा कि गांव में गांव में नक्सली नहीं है जंगलों में भाग नहीं है नक्सली और बागी वह लोग हैं जो कुर्सियों पर बैठकर आम लोगों और किसने की बात नहीं सुनते हैं ।

Post a Comment